- Hindi News
- 17 बस स्टैंड पर महिला को बस ने मारी टक्कर
17 बस स्टैंड पर महिला को बस ने मारी टक्कर
पांच ग्राम स्मैक ले जा रहे युवक को पकड़ा
सेक्टर-17बसस्टैंड पर सीटीयू की एक बस ने एक महिला को टक्कर मार दी। बस स्टैंड पर मौजूद लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को पीजीआई में दाखिल करवाया। महिला के पैर में फ्रैक्चर है। पुलिस के मुताबिक महिला अभी बयान देने की हालत में नहीं है। थाना-17 पुलिस के मुताबिक बस सेक्टर-17 से कुराली जा रही थी कि एक महिला सड़क पार कर रही थीए तभी उसे बस की साइड लग गई। महिला का नाम सीमा है। पुलिस का कहना है कि जैसे ही महिला बयान देती है तो ड्राइवर पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा।