पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीयू: एग्जाम में नकल करते पकड़ा

पीयू: एग्जाम में नकल करते पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़|पंजाब यूनिवर्सिटीमें चल रहे एलएलबी फर्स्ट ईयर के एग्जाम के दौरान लॉ डिपार्टमेंट के स्टूडेंट और पीयू कैंपस के हॉस्टल नंबर 7 में रहने वाले रनदीप सिंह को एग्जाम ले रहे टीचरों ने रंगे हाथों इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के जरिये नकल करते हुए दबोचा। आरोपी मोबाइल में वाॅट्सएप्प के जरिये नकल कर रहा था। इसके चलते पीयू के टीचरों ने आरोपी को पुलिस के हवाले सौंप दिया। आराेपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आराेपी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया गया है।