बैटरी आॅटो की पाॅलिसी बनाए प्रशासन
चंडीगढ़| प्रशासनके पास शहर में बैटरी आॅटो के लिए कोई पाॅलिसी तक नहीं है। प्रशासन के अफसरों को अभी तक यह नहीं पता कि बैटरी आॅटो को किस श्रेणी में रखा जाए। इसका रजिस्ट्रेशन किया जाना है या नहीं। कौन सा डिपार्टमेंट इन्हें रेगुलेट करेगा इसकी जानकारी किसी को नहीं है। बैटरी आॅटो के लिए कोई पाॅलिसी होने का फायदा शहर में अवैध तरीके से चल रहे डीजल आॅटो उठा रहे हंै। हालत यह है कि शहर में मात्र 15 बैटरी आॅटो हंै, जबकि अवैध रूप से चल रहे डीजल आॅटो की संख्या 4 हजार से अधिक है। शनिवार को शहर के एन्वार्नमेंट के लिए चिंतित लोगों ने सेक्टर-16 में बैठक कर प्रशासन से शहर में बैटरी आटो को प्रमोट करने को कहा है।
एन्वायर्नमेंट संरक्षण के लिए काम कर रहे ललित कुमार ने कहा कि चंडीगढ़ में इस समय 7 हजार आटो चल रहे है। इसमें से मात्र 3 हजार एलपीजी आॅटो ही रजिस्टर्ड हैं।