पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी दस्तावेजों पर बूथ लेने वालों की अलॉटमेंट होगी रद्द

फर्जी दस्तावेजों पर बूथ लेने वालों की अलॉटमेंट होगी रद्द

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। फर्जीदस्तावेजों के जरिये शहर की विभिन्न मार्केटों में बूथ हथियाने वालों की अलाॅटमेंट रद्द होगी। इस्टेट ऑफिस ने शहर की मार्केटों में ऐसे अलाॅटियों की पहचान शुरू कर दी है। प्रशासन ऐसे अलाॅटियों की पहचान कर रहा है, जिनकी शहर में अन्य जगह भी कमर्शियल प्राॅपर्टी है। प्रशासन बूथ अलाॅटमेंट के लिए इन लोगों द्वारा जमा कराए गए दस्तावेजों और उनकी प्राॅपर्टी की वेल्यू की जांच कर रहा है। ऐसे अलाॅटियों को इस्टेट आॅफिस ने नोटिस भेजकर पूछताछ भी शुरू कर दी है। प्रशासन ने शहर के विभिन्न सेक्टरों में बनी बूथ मार्केट में 2500 लोगों को बूथ अलाॅट किए हैं।