- Hindi News
- आईटी कारोबारी कल नहीं खरीदेंगे कंपनियों से सामान
आईटी कारोबारी कल नहीं खरीदेंगे कंपनियों से सामान
चंडीगढ़। ऑनलाइनसेल से रिटेल कारोबारियों को हो रहे नुकसान के चलते अब देशभर के आईटी कारोबारी एकजुट हो गए हैं। शनिवार सुबह सेक्टर-20 की कंप्यूटर मार्केट में ऑनलाइन सेल के जरिये कंपनियों से माल बेचने के खिलाफ मीटिंग हुई। इस दौरान यूपी, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, कर्नाटक, महाराष्ट्र के आईटी कारोबारी मीटिंग में पहुंचे। चंडीगढ़ कंप्यूटर मार्केट के प्रधान नरेश गर्ग उर्फ बॉबी ने बताया कि सोमवार को देशभर के आईटी कारोबारी किसी भी कंपनी से माल नहीं खरीदेंगे। यह फैसला ऑनलाइन सेल के जरिये रिटेल कारोबारियों को हो रहे नुकसान के चलते लिया गया है।