- Hindi News
- सरकार की ओर से कोई नहीं पहुंचा गुरप्रीत से मिलने
सरकार की ओर से कोई नहीं पहुंचा गुरप्रीत से मिलने
चंडीगढ़. सीएमप्रकाश सिंह बादल के घर के बाहर आत्मदाह का प्रयास करने वाली युवती गुरप्रीत कौर का हाल पूछने शनिवार को सरकार की तरफ से कोई नहीं पहुंचा। चंडीगढ़ पुलिस डीडीआर दर्ज कर अब खुदकुशी की कोशिश के इस मामले में कानूनी राय ले रही है। सेक्टर-16 के सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि गुरप्रीत की हालत में सुधार हो रहा है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने शनिवार को गुरप्रीत से अस्पताल में मुलाकात कर उसका हाल पूछा।
गुरप्रीत ने उन्हें बादल सरकार के लारों की आपबीती सुनाई। फिर बाजवा बोले- तुम ठीक होने के बाद मुझसे जरूर मिलना। मैं सरकारी जॉब तो नहीं दिला सकता क्योंकि हमारी सरकार नहीं है। लेकिन प्राइवेट सेक्टर में इतना काम जरूर दिलवा दूंगा कि आजीविका चला सको।