पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंड

बारिश और बर्फबारी से बढ़ी ठंड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिमला,कुफरी,नारकंडा, नालदेहरा, किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और चंबा के ऊपरी इलाकों में शनिवार सुबह से रात तक खूब बर्फबारी हुई। कुफरी में आधा फुट तो रोहतांग में सबसे ज्यादा डेढ़ फुट बर्फ गिरी। रोहतांग को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। प्रदेशभर में कई सड़कें बंद हो गई जिस कारण लोगों को काफी परेशानी हुई। कई रास्तों पर वाहन फंसने के कारण टूरिस्ट स्थानीय लोग फंस गए। वहीं प्रदेश के मैदानी इलाकों में जोरदार बारिश हुई। ऊना का तापमान शिमला से भी कम रिकॉर्ड किया गया। कृिष विशेषज्ञों के अनुसार यह यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक है। इससे किसानों और बागवान खुश नजर आए।

पंजाब और हरियाणा में रुक-रुक कर दिनभर खूब बारिश हुई। पारे में तीन से छह डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई जिस कारण ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए हिमाचल में भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का अलर्ट दिया है।

पंजाब में दिनभर बरसे बादल।

देहरादून/श्रीनगर| उत्तराखंडमें चारधाम बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री यमुनोत्री समेत ऊंची चोटियों पर भी बर्फ की चादर बिछ गई। अधिकतम तापमान में छह से सात डिग्री की गिरावट आई है। वहीं, कश्मीर घाटी में भी बर्फबारी से जनजीववन अस्तव्यस्त हो गया। लेह समेत प्रदेश के कई इलाकों का तापमान शून्य से 10 डिग्री नीचे तक दर्ज किया गया। करगिल प्रदेश का सबसे ठंडा इलाका रहा। वहां का तापमान -10.2 दर्ज किया गया।

शिमला मौसम विभाग के निदेशक डाॅ. मनमोहन सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर तक हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। रविवार को शिमला, कुल्लू, किन्नौर, लाहौर स्पीति और चंबा में भारी बर्फबारी की चेतावनी दी है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी बारिश होगी।

बारिश और बर्फबारी से किसानों और बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। यह बारिश गेहूं, आलू, गन्ना आदि फसलों के लिए फायदेमंद रहेगी। वहीं यह बर्फबारी सेब के लिए लाभदायक होगी। टूरिज्म से जुड़े कारोबारियों को भी सीजन अच्छा होने की उम्मीद है।

बर्फबारी के कारण प्रदेश में सैकड़ों रास्ते बंद हो गए। इस कारण 100 से ज्यादा वाहनों में 400 से ज्यादा पर्यटक स्थानीय लोग फंस गए। जनजातीय क्षेत्र किन्नौर लाहौल स्पीति पूरे प्रदेश से कट गए हैं। शिमला से ऊपरी शिमला के लिए रोडवेज समेत कोई भी वाहन नहीं जा सका। इस कारण लोगों को पैदल ही कई किलोमीटर क