- Hindi News
- बंद नहीं होगी श्री गंगानगर अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस
बंद नहीं होगी श्री गंगानगर-अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस
पटियाला|अंबाला-श्री गंगानगरजाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस बंद नहीं होगी। रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। इसके पहले रेलवे ने 31 दिसंबर से 15 फरवरी तक ट्रैन बंद करने का फैसला लिया था।
बता दंे कि भास्कर ने आठ दिसंबर को ट्रेन बंद होने की खबर छापी थी। इस मुद्दे को सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी ने केन्द्रीय रेल मंत्री के सामने रखा। रेलमंत्री ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अरुणइंद्र कुमार को आदेश जारी कर दिए हैं कि ट्रेन को रद्द किया जाए। इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह पांच बजे अंबाला से चलकर छह बजे पटियाला पहुंचती है।
सांसद डॉ.धर्मवीर गांधी ने बताया कि उन्होंने पटियाला रेल लिंक को चंडीगढ़ से जोड़ने के लिए केन्द्रीय मंत्री से मांग की। पंजाब के इस हिस्से में 14 जिले आते हैं। इन जिलों में 10 का चंडीगढ़ से रेल नेटवर्क से लिंक नहीं है। मालवा में सबसे बड़ा आर्मी कैंट, तख्त श्री दमदमा साहिब, बठिंडा रिफाइनरी, 3 थर्मल प्लांट केन्द्रीय यूनिवर्सिटी है। उन्होंने राजपुरा बठिंडा रेल लाइन को डबल करने की भी मांग रखी है।