- Hindi News
- कुटेल में बनेगी कल्पना चावला मेडिकल यूनिवर्सिटी
कुटेल में बनेगी कल्पना चावला मेडिकल यूनिवर्सिटी
सीएम खट्टर के निर्वाचन क्षेत्र उत्तर हरियाणा को बड़ा प्रोजेक्ट
जीटी रोड की 23 में से 21 सीटें जीतने का तोहफा
चुनावमें भाजपा ने मेडिकल कॉलेज को शहर से दूर ले जाने का वादा किया था। खुद खट्टर अपनी सभाओं में इसका जिक्र करते थे। कांग्रेस सरकार पर उत्तर हरियाणा से भेदभाव के आरोप लगते रहे हैं, अब भाजपा कह सकेगी कि उसने विकास में पिछड़े क्षेत्र को आगे लाने का प्रयास किया। यही नहीं, जीटी रोड बेल्ट की 23 में से 21 सीटें जिताने वाले उत्तर हरियाणा के लोगों के लिए कोई तोहफा तो बनता ही था।
कांग्रेस से बड़ी घोषणा कर उसका मुद्दा छीना
करनालशहर में बन रहे कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के प्रोजेक्ट का विस्तार करके खट्टर सरकार ने कई चीजों को साधने का प्रयास किया है। 1 फरवरी, 2003 को अंतरिक्ष से लौटते समय कोलंबिया यान के दुघर्टनाग्रस्त में मारी गईं स्पेस साइंटिस्ट कल्पना चावला पंजाबी समुदाय से थीं। करनाल जिले की 5 सीटें भाजपा की झोली में डालने में इस समुदाय की बड़ी भूमिका है।
अभी करनाल में बन रहा है मेडिकल कॉलेज 143 करोड़ रुपए खर्च, शिफ्ट िकया जाएगा
करनालमें बन रहे कल्पना चावला मेडिकल काॅलेज और अस्पताल के निर्माण पर अब तक 143 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। प्रोजेक्ट की कुल लागत 645 करोड़ रुपए है। 500 बिस्तर के अस्पताल को 2015 तक पूरा कर लिया जाएगा। मेडिकल कांउसिल आॅफ इंडिया की मंजूरी लेकर 2016-17 के सत्र से कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों पर दाखिले शुरू कर दिए जाएंगे। यूनिवर्सिटी बन जाने पर इस कॉलेज को वहीं शिफ्ट कर दिया जाएगा। करनाल शहर में केवल सिविल अस्पताल रहेगा।