पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पेट्रोल चोरी पर एतराज जताने पर पठानिया सर्विस स्टेशन के मालिक पर हमला

पेट्रोल चोरी पर एतराज जताने पर पठानिया सर्विस स्टेशन के मालिक पर हमला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-34 चंडीगढ़ में पठानिया सर्विस स्टेशन के मालिक सुरिंदर पठानिया से शनिवार को तेल माफिया के लोगोें ने मारपीट की। पठानिया का अारोप है कि वे अंबाला से इंडियन ऑयल के टैंकर का पीछा कर रहे थे। बीच रास्ते तेल चोरी करने की मंशा से टैंकर भारत पेट्रोलियम प्लांट के नजदीक एक ढाबे में जा घुसा। वहां चोरी िछपे तेल में मिलावट और चोरी की जाती है। शनिवार को वे अपने दोस्त नरेंद्र के साथ कार में उस टैंकर का पीछा कर रहे थे। टैंकर उनके पंप के लिए निकला था, जिसका ड्राइवर रविंदर और हेल्पर रोहताश हैं। उन्होंने एतराज जताया तो चार पांच लोगों ने डंडों से उन पर हमला कर दिया। इससे वे जख्मी हो गए और कार का शीशा टूट गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पठानिया के अनुसार उक्त टैंकर पेट्रोल लेकर अंबाला कैंट से निकला और लालडू से पहले भारत पेट्राेलियम प्लांट के नजदीक सरपंच नाम ढ़ाबे के पीछे घुस गया। जहां तेल माफिया के लोग मौजूद थे। जिन्होंने टैंकर अंदर करके गेट लगा दिया, जहां वे भी पहुंच गए थे। थाना प्रभारी महेश सैनी ने बताया आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।