पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुटिया ने पीटीयू के पूर्व वीसी को दी विदाई

पुटिया ने पीटीयू के पूर्व वीसी को दी विदाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| पंजाबअनएडिड टेक्निकल इंस्टीट्यूशन एसोसिएशन (पुटिया) के सदस्यों ने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (पीटीयू) के पूर्व कुलपति डॉ. रजनीश अरोड़ा को विदाई दी। पंजाब के लगभग सैकडों कॉलेजेस ने अपने कैंपस में वी सी के विदाई समारोह का सीधा प्रसारण किया। पंजाब, चण्डीगढ, दिल्ली, वैस्ट बंगाल, हरियाणा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और बिहार के सेंटर्स आपस में कनेक्टेड थे। जर्मनी और यूके में भी लाइव चल रहा था। डॉ. जेएस धालीवाल ने कहा कि वीसी डॉ रजनीश अरोड़ा ने पीटीयू, जालंधर में वीसी के रूप में अपने 6 साल के दौरान एजुकेशन का लेवल ऊपर लेकर जाने का हर संभव प्रयास किया। इस कार्यक्रम में मनजीत सिंह और डॉ. अंशु कटारिया, रशपाल सिंह धालीवाल, डॉ. जोरा सिंह, एसके पुंज, श्प्रेम गांधी, एसएस जवांडा, डॉ. रोहिन सचदेवा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।