- Hindi News
- घर के गार्डन जैसा डेवलप है मनीमाजरा का पार्क
घर के गार्डन जैसा डेवलप है मनीमाजरा का पार्क
इंडिपेंडेंट फ्लैट नंबर 5744 के सामने वाले नेबरहुड पार्क की खूबसूरती देखने लायक है। फोटोभास्कर
मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स डुप्लेक्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान केएल अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां 13 पार्क हैं इनमें से 12 नेबरहुड पार्क की मेंटेनेंस खुद करने के लिए एसोसिएशन ने निगम को लेटर लिखा है। लेकिन निगम ने नेबरहुड पार्कों को देने की फाइल क्लीयर नहीं की है। पार्क में स्ट्रे डॉग घूमने रहना बड़ी समस्या बनी हुई है। वहीं पीने का पानी यूज किया जा रहा है। अगर चंडीगढ़ की तरह मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स और डुप्लेक्स के नेबरहुड पार्कों में भी टर्शरी वाटर की सप्लाई पहुंचाई जाए तो काफी फायदा होगा। एक तो पीने का पानी बचेगा वहीं टर्शरी वाटर के नलों को कोई नहीं छेड़ेगा। इससे पार्क में पानी भरा रहने की नौबत नहीं आएगी।
19.50 लाख से लगाई जा रही सोलर लाइट्स
घरके आगे वाले नेबरहुड पार्क में दो साल पहले 6 सोलर लाइट 1.5 लाख रुपए में लगाई गई थी। अब तो कॉम्प्लेक्स और डुपलेक्स के सभी 13 पार्क में 19.50 लाख से सोलर लाइट लगाई जा रही है। इस लाइट के काफी फायदे हैं। जब एरिया की बिजली गुल हो जाती है तब भी पार्कों में रोशनी छाई रहती है। ऐसे में लोग अपने घरों से बाहर निकलकर पार्क में बैठ जाते हैं या फिर सैर करने लग जाते हैं। नेबरहुड पार्क और अन्य काम करवाने के लिए निगम के अफसरों से मिलते रहते हैं। नेबरहुड पार्क की तीन साल से मेंटेन भले ही निगम के कर्मचारी करते हैं। लेकिन एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सात सदस्य इसमें लगे सीजनल फूलों की देखरेख का पूरा ध्यान रखते हैं।