पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिव महापुराण की कथा जगाती है जीवन में श्रद्धा और विश्वास: मिश्रा

शिव महापुराण की कथा जगाती है जीवन में श्रद्धा और विश्वास: मिश्रा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | पवित्रमाद्य मास महाशिव रात्रि के अवसर पर श्री शिव महापुराण की दिव्य कथा का आयोजन श्री सनातन धर्म प्रचार एवं सेवा संस्थान द्वारा धनास स्थित डबल स्टोरी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शुरू हो गया है। इस कथा में पं. मोहन मिश्रा भक्तों को कथा श्रवण करवाएंगे। कथा से पूर्व 108 कलशों की भव्य यात्रा निकाली गई, जो इसी क्षेत्र की परिक्रमा करके शिव मंदिर में पहुंची। इस कलश यात्रा में भगवान शिव की झांकी भी निकाली गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। यह यात्रा जिन जिन मार्गों से निकली, लोगों ने घरों से निकलकर फूल वर्षा से स्वागत किया। मंत्रों के साथ श्री शिव महापुराण की कथा उपस्थित श्रद्धालुओं को सुनाई गई।