जीएमसीएच में दो घंटे तक बंद रखा काम
चंडीगढ़ | जीएमसीएच32 में सफाई कर्मियों ने दूसरे दिन भी प्रदर्शन करके दो घंटे तक कामकाज बंद रखा। सफाई कर्मियों और सिक्योरिटी स्टाफ इंचार्ज डॉ. सीएच गौतम के बीच बहस के बाद सफाई कर्मी डॉ. गौतम पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इन कर्मचारियों का आरोप है कि डॉ. सीएच गौतम ने सफाई कर्मियों के कपड़े बदलने वाले कमरे काे बंद किया। सफाई कर्मियों का आरोप है कि इस बात की शिकायत जब डॉ. गौतम से की गई तो उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। यूनियन के प्रेजिडेंट ओम कैलाश ने आरोप लगाया कि हॉस्पिटल प्रशासन को इस बारे में वीरवार को ही बता दिया गया था। हॉस्पिटल प्रशासन ने इस बारे में तो हमारा पक्ष लिया और ही कोई कार्रवाई हुई।