- Hindi News
- प्रशासन से मांग: नीड बेस्ड चेंज की पाॅलिसी बनाए हाउसिंग बोर्ड
प्रशासन से मांग: नीड बेस्ड चेंज की पाॅलिसी बनाए हाउसिंग बोर्ड
चंडीगढ़ | हाउसिंगबोर्ड को लोगों को अलाॅटमेंट रद करने के नोटिस भेजने के बजाय नीड बेस्ड चेंज को रेगुलराइज करने की पाॅलिसी बनानी चाहिए। यह मांग सीएचबी फेडरेशन ने प्रशासन से की है। फेडरेशन के अनुसार समय के अनुसार लोगों की जरूरतें भी बढ़ी है। हाउसिंग बोर्ड पिछले छह सालों से एक भी हाउसिंग स्कीम लाॅन्च नहीं कर पाया। बोर्ड के अलाॅटियों ने सरकारी जमीनों पर कब्जा नहीं किया, बल्कि अपने मकानों के भीतर ही अपनी जरूरत के हिसाब से मामूली फेरबदल किए है। बोर्ड के मकानों में हुए यह निर्माण एक दो साल पुराने नहीं, बल्कि सालों पुराने है। ऐसे में इन्हें वाॅयलेशन नहीं माना जा सकता। सीएचबी फेडरेशन अपनी मांगों को प्रशासक और एडवाइजर के सामने रखने जा रही है। सीएचबी फेडरेशन के सचिव रजत मल्होत्रा के अनुसार बोर्ड के 70 परसेंट से अधिक मकानों में लोगों ने अपनी जरूरत के अनुसार बदलाव किए है। बोर्ड ने यदि लोगों के मकानों को तोड़ने या उनकी अलाॅटमेंट रद करने का प्रयास किया तो बोर्ड के मकानों में रहने वाले हजारों अलाॅटी आंदोलन के लिए सड़कों पर होंगे। बोर्ड को पहले लोगों की जरूरत को समझना चाहिए।