- Hindi News
- एसबीआई ने मेंटली चैलेंज्ड बच्चों की संस्था ‘साधना’ को दिया सोलर प्लांट
एसबीआई ने मेंटली चैलेंज्ड बच्चों की संस्था ‘साधना’ को दिया सोलर प्लांट
चंडीगढ़ | भारतीयस्टेट बैंक ने शनिवार को मनीमाजरा में मेंटली चैलेंज्ड बच्चों की संस्था साधना को सोलर फोटो पॉवर वोल्टिक प्लांट दिया है। प्रबंध निदेशक एवं समूह कार्यपालक बी श्रीराम ने प्लांट सौंपा। बी राम ने कहा कि एसबीआई समाज के जरूरतमंद वर्ग के कल्याण के लिए के लिए इस प्रकार की गतिविधियां करता रहता है। जरूरतमंद एवं गरीब लोगों के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए गैर-सरकारी संगठनों द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की। इससे पहले बी श्रीराम ने एक ग्राहक बैठक में भाग लिया।