पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फैशन डिजाइनिंग के स्टूडेंट ने फीस के लिए छीना मोबाइल

फैशन डिजाइनिंग के स्टूडेंट ने फीस के लिए छीना मोबाइल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| फैशनडिजाइनिंग के स्टूडेंट को मोबाइल स्नैचिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है आरोपी धनास का नीरज है। पूछताछ में बताया है कि फीस भरने के लिए उसने वारदात की है। आरोपी ने 2014 अक्टूबर में सेक्टर-23 से एक लड़की का फोन स्नैच किया था। शुक्रवार काे क्राइम ब्रांच को उसके बारे में सूचना मिली थी। इस पर इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच ने टीम गठित कर रेड कर उसे पकड़ लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसके पिता नहीं है और मां एक प्राइवेट अस्पताल में पेशेंट अटेंडेंट हैं। फीस भरने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था। साथ ही आरोपी ने बताया कि जिस वाहन पर उसने स्नैचिंग की थी वह उसकी बहन का काइनेटिक है। फिलहाल क्राइम ब्रांच जल्द ही उस काइनेटिक को भी कब्जे में ले सकती है।

वहीं क्राइम ब्रांच को आरोपी की इस थ्योरी पर भी शक है। चूंकि आरोपी के खिलाफ इससे पहले भी सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का केस दर्ज है। साथ ही जांच में आया है कि यह मोबाइल फोन उसने कुछ दिनों के लिए अपनी एक लड़की दोस्त को भी दिया था। क्राइम ब्रांच अारोपी के बारे में पूछताछ कर रही है कि उसने अन्य वारदातें तो नहीं की।