- Hindi News
- पुनीत मर्डर के आरोपी ने जेल में लंबरदार को पीटकर किया घायल
पुनीत मर्डर के आरोपी ने जेल में लंबरदार को पीटकर किया घायल
मॉडलपुनीत की सुपारी लेकर गोली मारकर हत्या करने के आरोपी सुप्रीत और उसके साथियों ने जेल में भी उत्पात मचा रखा है। बताया गया कि जेल में आपराधिक मामलों में बंद रोहताश, सोनू ने शुक्रवार शाम को बुड़ैल जेल में बैरक नंबर-3 के लंबरदार वरुण सूद से मारपीट की। दोनों को शक था कि जेल में उनकी गलत हरकतों की जानकारी जेल प्रशासन तक लंबरदार ही बताता है। इस पर रोहताश, सोनू, सुप्रीत, गुरमुख सिंह आैर सुनील कुमार ने जेल के शौचालय में लगी स्टील पाइपों को उखाड़कर लंबरदार पर हमला कर दिया। इस दौरान लंबरदार के अलावा आरोपियों को भी गंभीर चोटें आई हैं।
लंबरदार पर हमला होते देख कई अन्य कैदियों ने आरोपियों को भी पीट दिया। सभी आरोपियों को पुलिस सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में ले गई है। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। हो। इसके बाद जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट अमनदीप सिंह ने इसकी शिकायत थाना-34 पुलिस को दे दी। यहां पुलिस ने सुप्रीत, सोनू, रोहताश, गुरमुख सिंह और सुनील कुमार के खिलाफ जेल में मारपीट करने का केस दर्ज कर लिया है। हालांकि सभी आरोपी पहले से ही जेल में हैं।
रामलाल ने बेटे अमित की गर्लफ्रेंड पुनीत संधू का मर्डर करवा दिया था। यह मर्डर रामलाल की बेटी ने अपने दोस्त सुप्रीत से करवाया था। पुनीत के मर्डर में पुलिस ने रामलाल उसकी बेटी और सुप्रीत को गिरफ्तार किया था। फिलहाल आरोपी सुप्रीत में है। बताया जा रहा है कि जेल में सुप्रीत अौर उसके साथियों ने उत्पात मचा रखा है। फिलहाल पुलिस ने सुप्रीत पर केस दर्ज कर लिया है।