पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाड़ी रोक तेजधार हथियार से हमला

गाड़ी रोक तेजधार हथियार से हमला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| सेक्टर8-9 डिवाइडिंग रोड पर फॉर्च्यूनर कार में सवार कुछ लड़कों ने कार सवार एक युवक को रोककर उस पर तेजधार हथियार से हमला किया और पिस्टल दिखाकर मौके से भाग गए। मामले में दो दिन जांच करने के बाद सेक्टर-3 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता जनीश गिल सेक्टर-11 का रहने वाला है और पीयू से पढ़ाई कर रहा है। घटना वीरवार रात की है जब वह अपने दो दोस्तों के साथ जा रहा था। इस दौरान उसे सेक्टर 8-9 डिवाइडिंग रोड पर पीछे से आई एक फॉर्च्यूनर कार ने रोक लिया। उसे बाहर निकालकर तेजधार हथियार से हमला किया और जाते समय उसे पिस्टल जैसी चीज दिखाई।