पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डेरे का समर्थन लेना लोकतांत्रिक मर्यादाओं से खिलवाड़: अरोड़ा

डेरे का समर्थन लेना लोकतांत्रिक मर्यादाओं से खिलवाड़: अरोड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़. दिल्लीविधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा डेरा सच्चा सौदा का समर्थन लिए जाने को इनेलो ने लोकतंत्र की मर्यादाओं से खिलवाड़ बताया है। पार्टी का मानना है कि भविष्य में इसके गंभीर परिणाम निकलेंगे। इनेलो के प्रदेशाध्यक्ष अशोक अरोड़ा ने यहां जारी एक बयान में कहा कि समर्थन लेने वाले राजनेता जानते हैं कि उक्त डेरा प्रमुख के खिलाफ हत्या, अपहरण, अपने कुछ अनुयायियों को नपुंसक बनाने और यौन-शोषण जैसे घृणित मामले दर्ज हैं। जब तक ऐसे गंभीर आपराधिक मामलों में मुकदमे अदालतों में विचाराधीन हों। उस स्थिति में विवादास्पद धार्मिक डेरों का समर्थन जांच और सुनवाई प्रक्रिया को प्रभावित कर सकता है।