- Hindi News
- सरकार हर घर से एक को सिखाएगी ई मेल भेजना
सरकार हर घर से एक को सिखाएगी ई-मेल भेजना
भास्कर न्यूज|पानीपत/चंडीगढ़
प्रदेशसरकार ने \\\"डिजिटल हरियाणा\\\' का लक्ष्य प्राप्त करने के लिए डिजिटल साक्षरता मिशन चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत प्रदेश से 1.10 लाख लोगों को ट्रेनिंग देकर नेट फ्रेंडली बनाया जाएगा। शनिवार को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से चयनित पांच खंडों के 1.10 लाख लोगों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें प्रत्येक परिवार से एक व्यक्ति को शामिल किया जाएगा। कार्यक्रम के संचालन के लिए गुड़गांव, फरीदाबाद, जींद, करनाल और पंचकूला के एक-एक खंड का चयन किया गया है।
दो चरणों में दिया जाएगा प्रशिक्षण
लेवल-1 मेंसूचना प्रौद्योगिकी के विषय में प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि वे कंप्यूटर या डिजिटल उपकरणों का सही ढंग से संचालन कर सके, ई-मेल भेज प्राप्त कर सके और इंटरनेट पर कोई भी जानकारी प्राप्त कर सके।
लेवल-2 केतहत प्रशिक्षुओं को बेसिक स्तर पर प्रशिक्षित करने के साथ-साथ विभिन्न गवर्नमेंट टू सिटीजन एंड बिजनस टू सिटीजन सिर्विसेस में भी प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए प्रथम चरण में अक्टूबर, 2015 तक सूचना प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण में 20,000 लोगों को को प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रदेश में चार वर्ष की अवधि के दौरान और 90,000 लाभानुभोगियों को लेवल-1 और लेवल-2 में प्रशिक्षित किया जाएगा।