पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैं ही कांग्रेस हूं, मई से सड़कों पर उतरूंगा : हुड्डा

मैं ही कांग्रेस हूं, मई से सड़कों पर उतरूंगा : हुड्डा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेस की लगातार कमजोर होती हालत और चंडीगढ़ में प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ मंथन के बीच पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मई में बिजली संकट को लेकर लोगों के साथ सड़क पर उतरने और जनसंपर्क अभियान शुरू करने की घोषणा की है। यह अभियान कांग्रेस का होगा या खुद उनका, इस सवाल पर हुड्डा ने कहा कि मैं ही कांग्रेस हूं। विपक्ष में बैठा हूं, मेरी भी जिम्मेदारी है। लोगों ने हमें विपक्ष की भूमिका सौंपी है तो उनके सुख-दुख में साथ खड़ा होना हमारी जिम्मेदारी है। हुड्डा शनिवार को यहां अपने सरकारी निवास पर मीडिया कर्मियों से रूबरू थे। कांग्रेस में गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी एकजुट है कहीं गुटबाजी नहीं है। पूर्व मंत्री किरण चौधरी को उनकी असहमति के बावजूद विधायक दल का नेता बनाए जाने के सवाल पर कहा कि सभी 15 विधायकों ने विधायक दल के नेता का चयन एकमत से पार्टी नेतृत्व पर छोड़ा था। हाईकमान ने किरण चौधरी को विधायक दल का नेता मनोनीत किया है और यह फैसला सभी को मान्य है।

मंथनबैठक के लिए निमंत्रण नहीं मिला: चंडीगढ़में चल रही कांग्रेस की मंथन बैठक में शामिल होने या होने के बारे में हुड्डा ने कहा कि वे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मीटिंग में शामिल होकर पहले ही सुझाव दे चुके हैं। वैसे भी उन्हें यहां की मंथन बैठक का निमंत्रण नहीं मिला, क्योंकि जो लोग राहुल गांधी की मीटिंग में शामिल हो चुके हैं, उनके लिए इस मीटिंग में शामिल होना जरूरी नहीं है।

पॉलिटिकल एक्सीडेंट के कारण सत्ता में आई भाजपा

हरियाणामें मनोहर लाल खट्टर सरकार के 100 दिन के कार्यकाल के बारे में उन्होंने कहा कि 3 माह में किसी सरकार का आकलन करना ठीक नहीं है, इसलिए वे इस सरकार को 3 महीने और देना चाहते हैं। वैसे हरियाणा की सत्ता लेने में भाजपा का तुक्का लग गया है। यह भी माना जा सकता है कि पॉलिटिकल एक्सीडेंट की वजह से पार्टी सत्ता में आई है। यह एक्सीडेंट किसकी वजह से हुआ और इसके लिए जिम्मेदार कौन है, इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कई बार अनजाने में भी दुर्घटना हो जाती है। हुड्डा ने कहा कि उन्होंने पहली बार ऐसी सरकार देखी है जो फारवर्ड गियर के बजाय रिवर्स गियर में चल रही है। रिटायरमेंट एज 60 से घटाकर 58 साल की। पेंशन 1500 से घटाकर 1200 रुपए की। पुलिस भर्ती समेत कई जनहित के कामों को रोका गया।

{ बिजलीकहां गई: सीएममनोहरलाल खट्‌टर ने गुजरात में कहा था कि प्रदेश में 10 घंटे बिजली मिलती है। लोगों को अब क्यों नहीं मिल रही।

{ खादकी कमी नहीं है तो लाइन क्यों लगी है: कृषिमंत्री दावा कर रहे हैं कि खाद की कमी नहीं है, तो फिर थानों से खाद क्यों बंट रहा है और लाइन क्यों लगी है।

{ मंत्रियोंऔर नेताओं में तालमेल क्यों नहीं: पीएमने कहा-हरियाणा की सत्ता मिलते ही दिल्ली को पानी दिलवाया। सीएम ने कहा हरियाणा के हक का एक बूंद पानी नहीं दिया। पीएम ने कहा रिटायरमेंट एज 60 से घटाकर 58 करने की भाजपा की नीति नहीं, यहां सीएम ने फैसला ही कर दिया। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज कहते हैं उन्हें काम करने से रोका जा रहा है, सीएम कह रहे हैं कि विज को काम करने से किसी ने नहीं रोका।

इधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा है कि चंडीगढ़ में होने वाली पार्टी की मंथन मीटिंग के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा निमंत्रण मिलने बात गलत रूप से प्रचारित कर रहे हैं। वास्तविकता यह है कि हुड्डा को इस मीटिंग के लिए उनकी और प्रदेश सह प्रभारी आशा कुमारी की ओर से निमंत्रण दिया गया था। यह सही है कि वे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मीटिंग अटैंड कर चुके हैं, इसलिए उनका इस मीटिंग में आना जरूरी नहीं है, बल्कि उनकी स्वयं की इच्छा पर निर्भर है।