- Hindi News
- 5वीं और 8वीं कक्षा की हों बोर्ड परीक्षाएं: हसला
5वीं और 8वीं कक्षा की हों बोर्ड परीक्षाएं: हसला
चंडीगढ़. हरियाणास्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) के प्रतिनिधि मंडल ने सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें अपनी समस्याएं बताईं और शिक्षा में सुधार के लिए सुझाव भी दिए। हसला के प्रांतीय अध्यक्ष दयानंद दलाल ने बताया कि शिक्षा में सुधार के लिए उनकी ओर से कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए बोर्ड परीक्षाएं कराने का सुझाव दिया गया है।