पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो विधानों के मसले पर दायर केस से बढ़ सकती है अकाली दल की परेशानी

दो विधानों के मसले पर दायर केस से बढ़ सकती है अकाली दल की परेशानी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विधानसभा,लोकसभा चुनाव के लिए अलग और एसजीपीसी के चुनाव के लिए अलग-अलग विधान देने के मामले में शिरोमणि अकाली दल की मुसीबत बढ़ती नजर रही है। पार्टी सचिव डॉ.दलजीत सिंह चीमा की ओर से इस केस में रिकाॅर्ड पेश करने और केस पर स्टे लिया गया था।

अब जनता दल के नेता और सामाजिक कार्यकर्ता बलवंत सिंह खेड़ा ने हाईकोर्ट से याचिका का जवाब देते हुए लगी रोक हटाने की मांग की है। हाईकोर्ट ने इस मुद्दें पर अगली सुनवाई के लिए 16 जुलाई का दिन रखा गया है। बता दें कि खेड़ा ने होशियारपुर और दिल्ली में अकाली दल के खिलाफ धारा 420 का केस दर्ज कर रखा है। उन्होंने चुनाव आयोग से भी अकाली दल की मान्यता रद्द करने की मांग की है। इसमें डॉ.दलजीत सिंह चीमा को पार्टी सचिव होने के नाते एक्यूज्ड बनाया हुआ है।