पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकास कार्यों का थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन कराएगी सरकार

विकास कार्यों का थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन कराएगी सरकार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचायत स्तर तक बनेंगे सामुदायिक केंद्र

भास्करन्यूज | चंडीगढ़

हरियाणामें अब 20 लाख रुपए से ज्यादा के विकास कार्यों का थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन करवाया जाएगा। विकास कार्यों में गबन और धन का दुरूपयोग रोकने तथा क्वालिटी बनाए रखने के लिए सरकार ने क्वालिटी कंट्रोल और विजिलेंस चौकी भी खोलने का फैसला किया है। यह चौकी थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन करने वाली एजेंसियों की रिपोर्ट का विश्लेषण करने के साथ ही उस पर उचित कार्रवाई भी करेगी। विकास एवं पंचायतराज विभाग के सूत्रों ने बताया कि थर्ड पार्टी इंस्पेक्शन के लिए श्रीराम औद्योगिक अनुसंधान संस्थान दिल्ली, सीआर आई दिल्ली, मैसेज आरआईटीईएस गुड़गांव, आईआईटी रुड़की, आईआईटी नईदिल्ली, एनआईटी कुरुक्षेत्र और पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज चंडीगढ़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों का चयन किया गया है।

पंचायतस्तर पर खुलेंगे सामुदायिक केंद्र: अबगांवों में भी पंचायत स्तर पर सामुदायिक केंद्र खोले जाएंगे। इनमें जिम्नेजियम, योग केन्द्र, अभ्यास कक्ष, बैंक्वेट हॉल और अध्ययन कक्ष की सुविधाएं होंगी।