- Hindi News
- कांग्रेस संगठन में चुनाव नहीं चाहते ज्यादातर कांग्रेसी
कांग्रेस संगठन में चुनाव नहीं चाहते ज्यादातर कांग्रेसी
देशभरमें लगातार कमजोर होती जा रही कांग्रेस के सरवाइवल के लिए हरियाणा के कांग्रेसियों ने ‘सलेक्शन बैटर देन इलेक्शन’ का फार्मूला दिया है। ज्यादातर का मानना है कि यूथ कांग्रेस या पार्टी में भी चुनाव कराने के बजाय योग्य लोगों को सलेक्शन के जरिए ही जिम्मेदारियां सौंपी जानी चाहिए। इसके साथ ही प्रदेश और जिला स्तर पर संगठनात्मक ढांचा तुरंत प्रभाव से खड़ा किया जाना चाहिए। एक-दूसरे के खिलाफ हो रही बयानबाजी और गुटबाजी को रोकने के लिए बिना देर किए अनुशासन समिति बनाई जानी चाहिए। दो चरणों में हुई 6 दिन की मैराथन बैठक में इनके अलावा और भी काफी सुझाव आए हैं।
पार्टी के संविधान और संगठनात्मक बदलाव से जुड़े तमाम सुझावों पर तैयार किया गया पार्टी के भविष्य का यह रोडमैप जल्दी ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सौंपा जाएगा। उल्लेखनीय है कि 7 फरवरी से 3 दिन तक अलग-अलग ग्रुप में हुए डिस्कशन में प्रदेश सह प्रभारी आशा कुमारी, प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर और विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने यह फीडबैक लिया। इन नेताओं ने पिछले महीने भी इसी तरह 3 दिन तक फीडबैक लिया था। इस दौरान पार्टी के 15 में से 10 विधायकों ने अपने सुझाव दिए। जबकि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला पहले ही राहुल गांधी को अपने सुझाव दे चुके थे। जबकि विधायक कुलदीप शर्मा, गीता भुक्कल और रघुवीर कादयान ने इस मीटिंग से खुद को अलग रखा।
प्रदेश सह प्रभारी आशा कुमारी ने बताया कि पार्टी की हार के कारणों पर इस मीटिंग में तो कोई मंथन हुआ और ही सुझाव लिए गए। पार्टी संविधान, मूल ढांचे में बदलाव, चुनाव प्रक्रिया, सदस्यता अभियान और पार्टी में रिजर्वेशन घटाने या बढ़ाने समेत कई बिंदुओं पर राय ली गई। इन तमाम सुझावों को पार्टी के अप्रैल-मई में संभावित प्ले नरी सेशन में रखा जाएगा। प्रदेशाध्यक्ष तंवर ने बताया कि मंथन मीटिंग में हर व्यक्ति की बात रिकॉर्ड की गई है। राहुल गांधी को लिखित और रिकॉर्डेड बातचीत दोनों ही भेजी जाएगी।
मैं सोनिया गांधी का बच्चा हूं
पूर्वमंत्री प्रो. संपत सिंह द्वारा प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर को बच्चा बताए जाने के जवाब में तंवर ने कहा कि वे पिछले 22 साल से राजनीति में हैं और 15 साल से ऑल इंडिया कांग्रेस की राजनीति कर रहे हैं। अगर अभी भी उन्हें बच्चा बताया जा रहा है तो वे यही कह सकते हैं कि मैं सिर्फ यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी का ही बच्चा हूं। लंच पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शक्ति प्रदर्शन के बारे में उन्होंने कहा कि वे कद्दावर नेता हैं।
गुटबाजी नहीं, ऑल इज वैल
पूर्वमुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा खुद को ही कांग्रेस बताए जाने के सवाल पर प्रदेशाध्यक्ष तंवर ने कहा कि मैं किसी गुट में नहीं हूं और ही मेरा गुटबाजी में यकीन है। हुड्डा अगर कांग्रेसी हैं तो मैं भी कांग्रेसी हूं। यहां बैठे सभी लोग कांग्रेसी हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नाते पार्टी के सामने चुनौतियां कई हैं, लेकिन पार्टी स्तर पर हम कह सकते हैं कि ऑल इज वैरी वैल।