पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वैट रिफंड घोटाला: अगली सुनवाई अब 23 को होगी

वैट रिफंड घोटाला: अगली सुनवाई अब 23 को होगी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ हरियाणामें पिछले दिनों सामने आए 10618 करोड़ रुपए के वैट रिफंड घोटाले की अगली सुनवाई लोकायुक्त जस्टिस प्रीतमपाल सिंह अब 23 फरवरी को करेंगे। इस बीच सोमवार को इस मामले में दो अन्य शिकायतकर्ताओं रघुवीर सिंह और राजस्थान में अजमेर निवासी शिव साहनी ने इंटरविनर बनने के लिए एफिडेविट फाइल किया। पिछली तारीख पर इन दोनों को लोकायुक्त ने एफिडेविट के साथ अपनी शिकायत फाइल करने के निर्देश दिए थे।

इस मामले में सोमवार को कैथल के तत्कालीन डीईटीसी एवं फरीदाबाद में मौजूदा ज्वाइंट कमिश्नर अनिल राव भी लोकायुक्त के सामने पेश हुए। राव ने एसआईटी की जांच रिपोर्ट में अपने पर लगे आरोपों का जवाब देने के लिए लोकायुक्त से कुछ समय और मांगा।

एसआईटी जांच में खामियां, घोटाला बड़ा | इधर,इस मामले के मूल शिकायतकर्ता कैथल निवासी सतबीर सिंह ने एसआईटी की जांच रिपोर्ट पर फिर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले की पूरी गहराई से जांच की जाती तो घोटाले का आंकड़ा 50,000 करोड़ रुपए तक पहुंचता। लेकिन एसआईटी से जुड़े अफसरों ने राज्य हित के बजाय अपने निजी हितों का ज्यादा ख्याल रखा। उन्होंने कहा कि इस मामले की नए सिरे से फिर जांच होनी चाहिए। उल्लेखनीय है कि एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट में शिकायतकर्ता सतबीर सिंह की भूमिका को सही नहीं मानते हुए उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने और इस मामले की सीबीआई से जांच कराए जाने की सिफारिश भी की है।