पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कानून व्यवस्था सुधारने में भाजपा सरकार फेल: अभय

कानून व्यवस्था सुधारने में भाजपा सरकार फेल: अभय

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विपक्षके नेता अभय सिंह चौटाला ने आरोप लगाया है कि मौजूदा भाजपा सरकार प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुधारने में फेल रही है। रोहतक में अशक्त नेपाली युवती की गैंग रेप के बाद की गई निर्मम हत्या को बेहद शर्मनाक बताया।

उन्होंने कहा कि इस मामले में जो अपराधी पकड़ से बाहर हैं, उन्हें भी तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। चौधरी अभय सिंह ने कहा कि प्रदेश में पिछले दिनों कांग्रेस की भ्रष्ट और गलत नीतियों के कारण कानून व्यवस्था की स्थिति बेकाबू हो गई थी। मौजूदा सरकार इसमें कोई सुधार नहीं कर पा रही है। इस शर्मनाक घटना से देश और प्रदेश के लोगों में भारी गुस्सा है। हुड्डा सरकार के कार्यकाल के दौरान भी रोहतक में ‘अपना घर’ कांड में मंदबुद्धि बच्चियों के साथ बलात्कार एवं शारीरिक शोषण जैसी शर्मनाक घटनाएं सामने आई थीं। तत्कालीन सरकार ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय उन्हें संरक्षण देने का काम किया। अब अपना घर कांड में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ भी नए सिरे से जांच करवाकर कार्रवाई की जानी चाहिए।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई: अजय यादव

पूर्वमंत्री और कांग्रेस नेता अजय यादव ने कहा है कि इस जघन्य कांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने में पहले ही एक हफ्ते से ज्यादा की देरी हो चुकी है। इन अपराधियों को जल्द से जल्द सख्त सजा मिले, इसलिए इस मामले की सुनवाई फास्टट्रैक कोर्ट में करवानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभी भी कुछ आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, उन्हें भी जल्दी पकड़ा जाना चाहिए।