पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

भास्कर कीसोच

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
‘नो निगेटिव न्यूज, हर सोमवार’ को मुख्यमंत्री खट्‌टर ने सराहा

पानीपत | भास्करकी सोच ‘नो निगेटिव न्यूज, हर सोमवार’ को प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने भी सराहा है। सीएम ने तो यहां तक कह दिया कि सोमवार ही क्यों, हर दिन पॉजिटिव होना चाहिए। मौका था, पानीपत के सेक्टर-29 पार्ट-2 स्थित दैनिक भास्कर के स्टेट हेडऑफिस के नए भवन के शुभारंभ का। सोमवार को उद्घाटन के बाद अपने संक्षिप्त भाषण में मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने भष्ट्राचार के खिलाफ और विकास के लिए जनादेश दिया है। भाजपा सरकार ने उसी के अनुरूप दिशा तय कर ली है। सरकार जनता की उम्मीदों को हर हाल में पूरा करेगी। इस सुअवसर पर उनके मंत्रिमंडल सहयोगी कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनखड़, पानीपत िजले के चारों विधायक भी मौजूद रहे। भास्कर परिवार की ओर से डिप्टी एमडी पवन अग्रवाल, सीओओ विजय कुमार टीवी, संपादक पंजाब-चंडीगढ़ दीपक धीमान, संपादक हरियाणा शिवकुमार विवेक, बिजनेस हेड हरियाणा मधुर भटनागर सहित तमाम कर्मचारी-अधिकारी कार्यकम का हिस्सा बने।