पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

न्यूज़ इनबॉक्स

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीनस रेमिडीज की वेंकोप्लस को भारतीय पेटेंट मिला

चंडीगढ़|वीनसरेमिडीज लिमिटेड ने अपनी रिसर्च दवा वेंकोप्लस के लिए भारतीय पेटेंट ऑफिस से उत्पाद पेटेंट मिलने का ऐलान किया है। ये पेटेंट 2025 तक मान्य है। इस सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ.मनु चौधरी, जेएमडी वीनस रेमिडीज और डायरेक्टर, वीएमआरसी ने बताया कि वीएमआरसी को इस दवा को विकसित करने में 7 साल से अधिक का समय लगा है। उन्होंने बताया कि वेंकोप्लस को भारत में पहले ही प्रस्तुत कर दिया गया है और अब तक इससे 80 हजार से अधिक मरीजों को ठीक भी किया जा चुका है। 18 से अधिक देशों से वेंकोप्लस के लिए पेटेंट प्राप्त हो चुका है।

टाटाडोकोमो लाया सैमसंग डाटा बंडल्ड

चंडीगढ़|टाटाडोकोमो ने अपने नए और मौजूदा दोनों प्रीपे जीएसएम ग्राहकों के लिए सैमसंग गैलेक्सी ग्रैंड प्राइम खरीदने पर 6 महीने तक प्रत्येक माह 500 एमबी फ्री डाटा प्लान की पेशकश दी है। निपुण शर्मा, मोबिलिटी बिजनेस, अपर नॉर्थ, ने बताया कि नया हैंडसेट खरीदने के बाद ग्राहकों को इसमें टाटा डोकोमो प्रीपेड जीएसएम सिम लगाना होगा, जिसके बाद 72 घंटों के अंदर ग्राहक को इस ऑफर का लाभ मिल जाएगा।

होंडाने नई सीबी यूनिकॉर्न 160 बाइक लॉन्च की

चंडीगढ़|भारतमें होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने वित्त वर्ष 2015-16 के लिए नई सीबी यूनिकॉर्न 160 बाइक लॉन्च किया है। इस मौके पर होंडा मोटरसाइकिल के वीपी, सेल्स एंड मार्केटिंग यादविंदर एस.गुलेरिया ने बताया कि इस साल होंडा बाइक्स की ग्लोबल सेल्स में भारत का योगदान 25 फीसदी तक पहुंच गया है।

आइडियाका नया प्री-पेड यूजर्स शेयरिंग प्लान

चंडीगढ़|आइडियाने अपने प्री-पेड ग्राहकों के लिए ईजी शेयर प्लान लॉन्च किया है। इस नए प्लान में ग्राहकों को अलग अलग डिवाइसेज के बीच या दूसरे आइडिया यूजर्स के साथ डेटा, वॉयस मिनट और एसएमएस शेयर कर सकते हैं। आइडिया सेल्यूलर के सीएमओ शशि शंकर ने बताया कि आइडिया ईजी शेयर प्री-पेड प्लान 158 रुपए से शुरु होता है।

रतनटाटा ने पोर्टल में निवेश किया

चंडीगढ़|रतनटाटा ने भारतीय ऑटो जगत में अपनी तरह की पहली शुरुआत करते हुए कारदेखो.कॉम में निवेश का किया है। हांगकांग के बी सीरीज में 50 मिलियन डॉलर निवेश की घोषणा की है। टाटा ने पहली बार किसी ऑटो पोर्टल कंपनी में अपनी व्यक्तिगत क्षमता से निवेश किया है।

वॉयोलैमडेकोरेटिव लेमिनेट्स लाएगा नए उत्पाद

चंडीगढ़|वॉयोलैमडेकोरेटिव लेमिनेट्स ने भारत में पहली बार एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगी लेमिनेट्स को लॉन्च किया है। वहीं कंपनी फेसिया और वॉलकॉन को भी प्रस्तुत किया है जिसमें 45 से अधिक वुड डेकोर्स, कस्टमाइज्ड डेकोर्स शामिल हैं। कंपनी की डीलर्स मीट में मनित गुप्ता, डायरेक्टर, स्टाइलैम इंडस्ट्रीज ने बताया कि कंपनी लगातार नए उत्पादों को प्रस्तुत कर रह‍ी है और अपनी बाजार हिस्सेदारी बढ़ा रही है। डीलर्स मीट में ट्राईसिटी, हरियाणा और पंजाब के 100 से अधिक डीलर्स ने हिस्सा लिया।

आर्चीजलाया वेलेंटाइन्स रेंज

चंडीगढ़|वेलेंटाइन्सडे पर आर्चीज ने ग्रीटिंग काडर्स और गिफ्ट रेंज लॉन्च की है। आर्चीज के चेयरमैन और एमडी अनिल मूलचंदानी ने बताया कि वेलेंटाइन्स डे रेंज में बुक्स, गिफ्ट रैपिंग कागज, गिफ्ट बैग इत्यादि से लेकर वॉचेज, मग और आर्चीज ग्रीटिंग काड्र्स भी शामिल हैं। इस बार इसमें टुगेदर फॉरएवर कलेक्शन को भी शामिल किया गया है।

सातनई कमोडिटीज में वायदा कारोबार शुरू

चंडीगढ़|कमोडिटीएक्सचेंज एनसीडेक्स ने सात नई कमोडिटीज में वायदा कारोबार की शुरूआत की है, जिनमें उड़द, अरहर, यूलो पीज, येलो सोयाबीन मील (घरेलू), पेपर (मिर्च), आरबीडी पॉमोलीन और बाजरा शामिल है। एनसीडेक्स के एमडी एवं सीईओ समीर शाह ने बताया कि इस कारोबार में दलहन एवं अनाज उद्योग एवं ट्रेड की शीर्ष संस्था इंडियन पल्सेस एंड ग्रेन्स एसोसिएशन (आईपीजीए) भी सहयोग करेंगे।