नवराज ने खरीदी सेलिब्रेटी लीग में टीम
चंडीगढ़|सूफी सिंगरहंसराज राज हंस के बेटे नवराज हंस ने सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग में टीम खरीद कर पंजाब की एंट्री करवा दी है। उनके साथ पुनीत सिंह भी टीम के मालिकों में शामिल हैं। सोमवार को नवराज हंस ने बताया कि टीम का नाम पंजाब दे शेर रखा गया है। टीम के कप्तान बॉलीवुड स्टार सोनू सूद होंगे और वह भी टीम में बतौर प्लेयर शामिल होंगे। नवराज के मुताबिक टीम के बाकी खिलाड़ियों और कोच का नाम भी जल्द ही तय कर लिया जाएगा। टीम 2016 की लीग में अपनी चुनौती पेश करेगी। उल्लेखनीय है कि नवराज हंस फेमस सिंगर दलेर मेहंदी के दामाद भी हैं। उन्होंने बताया कि शुरू में उनका सपना एक क्रिकेटर बनने का था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। सेलिब्रेटी क्रिकेट लीग से उनका यह सपना भी पूरा हो जाएगा। लीग में पंजाब के अलावा बॉलीवुड के एक्टर भी टीम का हिस्सा होंगे।