गवर्नमेंट कॉलेज 20 बॉस्केटबॉल चैंपियन
चंडीगढ़| पंजाबयूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज बॉस्केटबॉल वुमन सी डिवीजन में गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन सेक्टर-20 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-20 ने अंतिम लीग मैच में दशमेश गर्ल्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन बादल को 13-8 से पराजित कर दिया। मैच में हालांकि दोनों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ लेकिन 20 कॉलेज की टीम ने अंत में 5 अंक की बढ़त बनाते हुए जीत हासिल कर ली। हालांकि इससे पहले मैच में दशमेश गर्ल्स कॉलेज ने डीडी जैन कॉलेज ऑफ एजुकेशन लुधियाना को एकतरफा मुकाबले में 26-8 से शिकस्त दी। दोनों के बीच मुकाबला पूरी तरह से एकतरफा रहा और विजेता टीम ने शुरु में ही बढ़त ले ली थी।