पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोल्डन गर्ल की अब भारतीय टीम पर नजरें

गोल्डन गर्ल की अब भारतीय टीम पर नजरें

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़|नेशनल गेम्समें गोल्ड जीत कर चंडीगढ़ के इतिहास में अपना नाम दर्ज करवा चुकी स्वीमर चाहत अरोड़ा का अगला मुकाम अब भारतीय टीम में जगह बनाना है। चाहत ने 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में कई इंटरनेशनल स्वीमर्स को पछाड़ते हुए शनिवार को गोल्ड दिलाया था। चंडीगढ़ के लिए यह पहला मौका था जब किसी स्वीमर ने नेशनल गेम्स की स्वीमिंग इवेंट में कोई मेडल जीता हो। चाहत ने बताया कि अब वह भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए ट्रायल में हिस्सा लेंगी और अपना बेस्ट देने की कोशिश करेंगी। उल्लेखनीय है कि चाहत का मेन इवेंट 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक था जिसमें वह चौथे नंबर पर रहीं थी। इसके अलावा उन्होंने 200 मीटर में भी हिस्सा लिया था लेकिन क्वालिफाई नहीं कर पाई।