पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब वॉरियर्स का मैच आज रांची रेज के साथ

पंजाब वॉरियर्स का मैच आज रांची रेज के साथ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | चंडीगढ़

हीरोहॉकी इंडिया लीग सीजन-3 में पंजाब वॉरियर्स अब पूर्व चैंपियन रांची रेज के साथ दो-दो हाथ करने के लिए मैच में उतरेगी। ये मैच रांची को अपने घर में खेलना है इसलिए पंजाब को थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। वहीं लीग के सेमीफाइनल में जगह बना चुकी पंजाब वॉरियर्स की टीम अब सिर्फ अभ्यास करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

पंजाब लीग की अंकतालिका के शीर्ष पर है। उसके खाते में 7 मैचों के बाद 28 अंक है। वॉरियर्स ने पांच मुकाबले जीते हैं। वहीं दूसरी ओर पहले सीजन की टीम रांची अगर ये मैच जीतने में कामयाब रहती है तो उसे भी सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा। रांची के खाते में 7 मैचों के बाद 24 अंक है। उसने अपने चार मुकाबले जीते हैं एक में उसे हार मिली है और दो मैच ड्रॉ रहे हैं।

संदीपऔर ड्वायर पर होंगी निगाहें: पंजाबके स्टार ड्रैग फ्लिकर संदीप सिंह और कप्तान जेमी ड्वायर पर एक बार फिर से फैंस की निगाहें होंगी। पंजाब ने इससे पहले दिल्ली काे 7-0 से हराया था जिसमें संदीप ने तीन गोल दागे थे। टीम को इस बार भी ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं जेमी ड्वायर लगातार अच्छी हॉकी खेल रहे हैं। उनकी रणनीति इस बार भी विशेष नजरें होंगी।

पंजाब पहले ही सेमीफाइनल में है, अब रांची को मौका