बीएडी ने दर्ज की खिताबी जीत
चंडीगढ़। लाइववायर फ्री क्रिकेट कोचिंग सेंटर ने ब्रिगेड अगेंस्ट ड्रग्स ने लाइव वायर कोचिंग सेंटर को 35 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया है। दिव्या पब्लिक स्कूल सेक्टर-44 में ब्रिगेड अगेंस्ट ड्रग्स ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवराें में 4 विकेट पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अभिषेक भठेजा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 98 रन बनाए। इसके अलावा चिराग वर्मा ने 47 और कमल जोशी ने 15 रन बनाए। लाइव वायर कोचिंग सेंटर की ओर से अनमोल, नंदीश, मुकेश और जसपाल ने 1-1 विकेट झटका। वहीं जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी लाइव वायर कोचिंग सेंटर की टीम कुछ खास नहीं कर सकी और 19.2 ओवरों में 152 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से अनमाेल शर्मा ने 60 रन की पारी खेली जबकि अरुण लुथरा ने 21 और जसपाल सिंह ने 16 रन बनाए। विजेता टीम की ओर से 10 रन देकर तीन बल्लेबाजों को चलता किया जबकि पारस, दिपिश और कमल जोशी ने 2-2 बल्लेबाजों को चलता किया। अभिषेक भठेजा को शानदार बल्लेबाज करने के लिए मैन ऑफ मैच घोषित किया गया। जिमखाना क्रिकेट क्लब को फेयर प्ले अवॉर्ड मिला।
टूर्नामेंट में खिताब जीतने के बाद अपनी ट्रॉफी के साथ ब्रिगेड अगेंस्ट ड्रग्स(बीएडी) की टीम।
फाइनल में लाइव वायर कोचिंग सेंटर को 35 रन से हराया