पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिटी रिपोर्टर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर

चंडीगढ़ललित कला अकादमी द्वारा करवाए गए इंटरनेशनल अार्ट कॉन्क्लेव का दूसरा दिन रहा लंदन बेस्ड आर्टिस्ट पीटर फिंक,स्वीडन के अली नाज्जर और जर्मनी के गर्ड एलॉयज्विंग के नाम। तीनों का आर्ट वर्क अलग-अलग स्टाइल का था। पीटर आर्किटेक्ट्स, इंजीनियर्स और टाउन प्लानर्स के साथ काम करते हैं। इसलिए इनकी क्रिएटिविटी बिल्डिंग्स, पार्क और स्कल्प्चर्स पर बेस्ड है। इनकी क्रिएशंस में रंगों और लाइट्स का अहम रोल है। वहीं अली नाज्जर एक पेंटर हैं और उनका काम उनके ही इमोशंस, फीलिंग्स और जिंदगी पर ज्यादा बेस्ड है। वहीं गर्ड की बात करें तो वह एब्स्ट्रैक्ट में काम करते हैं। इनके कैनवास पर ब्राइट कलर्स दिखाई देते हैं। इनके मुताबिक वे अपनी इमेजिनेशन और रोजमर्रा की जिंदगी को कैनवास पर उकेरते हैं।

पीटर फिंक की प्रेजेंटेशन में लंदन में बनाई गई क्रिएटिविटी से भरपूर बिल्डिंग्स देखने को मिलीं। इन बिल्डिंग्स में लाइट्स का इस्तेमाल इस तरह किया गया है कि जब रात को जगती हैं तो डिजाइनर पिलर्स और अट्रैक्टिव बिल्डिंग्स दिखती हैं। बर्गेमो इटली में प्याजा रोजा हो या हैंडीकैप्ड बच्चों के लिए बना कलरफुल खेल का मैदान, इसमंे बनाने वाले की क्रिएटविटी बखूबी नजर आती है। वहीं पेंटर अली का आर्ट वर्क स्ट्रॉन्ग भी है और सेंसेटिव भी। कैनवास पर नेचर फिगर्स, बॉडी लैंग्वेज, आसमान, नदी, धरती , सब उकेरा है इन्होंने। इराक की पॉलिटिकल सिचुएशन के कारण उन्हें बचपन में इराक छोड़ना पड़ा था पर तब के दर्द आजतक इनके जहन में हैं। जिसमें जब वह बीमार थे और अस्पताल में थे, तो उनकी बॉडी लैंग्वेज कैसी थी, इसे एक इंस्टॉलेशन के जरिए दिखाया गया। अली ज्यादातर इंक से खेलते हैं। फिगर्स और पानी की फॉर्म में फैली कैनवास पर इंक का समावेश एक डिफरेंट सा आर्ट क्रिएट करता है।

इसी तरह गर्ड भी एक पेंटर हैं। इस प्रेजेंटेशन में उन्होंने अपने शुरुआती करियर के पहले पांच साल का आर्ट और पिछले पांच साल के आर्ट को दिखाया। जिसमें वॉटर ड्रॉप्स की अलग-अलग एंगल से पिक्चर्स, मल्टीपल रंगों की मल्टीपल लेयर्स, ब्रश से लगाए गए कलर्स के गाढ़े ड्रॉप्स ,एक्रिलिक ऑन कैनवास मीडियम में पेंटिंग्स, “ट्रिप्टिक ब्राइट रंगों की खूबसूरती देखने को मिलती हैं।

ब्राइट रंगों की खूबसूरती है इनके आर्ट में

} स्वीडन के अली नाज्जर एक पेंटर हैं और उनका काम ज्यादातर उनके ही इमोशंस, फीलिंग्स और जिंदगी पर बेस्ड है।

international art गवर्नमेंटम्यूजियम एंड आर्ट गैलरी में आयोजित कॉन्कलेव में 3 आर्टिस्ट्स ने दी प्रेजेंनटेशन

कलर्स और क्रिएटिविटी पर बात हुई