सिटी रिपोर्टर
सिटी रिपोर्टर
होटलताज-17 के चाइनीज रेस्त्रां ब्लैक लोटस में “ईयर ऑफ गोट’ सेलिब्रेशन होगा। यह जानकारी रेस्त्रां के मैनेजर अनंत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि दरअसल चाइनीज न्यू ईयर बारह सनसाइन के मुताबिक चलता है। पिछले साल यह ईयर ऑफ हॉर्स था। इसी क्रम में हॉर्स के बाद अब गोट है। इसी वजह से खास “चाइनीज न्यू ईयर मेन्यू 2015’ बनाया गया है। इसे रेस्त्रां के चाइनीज़ शेफ शी ने बनाया है। सभी डिशेज़ अला कार्ट ऑप्शन में हैं। इसी दौरान वेलेंटाइन डे सेलिब्रेशन भी होगा। “चाइनीज़ न्यू ईयर मेन्यू 2015’ में मौजूद आइटम्स की खासियत बताते हुए शेफ कहते हैं, “यह चंडीगढ़ के फूड लवर्स की पसंद को ध्यान में रखते हुए रेस्त्रां के रेग्युलर मेन्यू से अलग बनाया है। कुल 20 डिशेज बनाई हैं। जो विभिन्न फ्लेवर्स के फ्यूजन के साथ पेश की गई हैं। इनमें स्टार्टर, सैलेड, सूप, मेन-कोर्स, वेजिटेबल, नूडल्स, राइस डिज़र्ट शामिल हैं। चिकन की डिशेज अन्य आइटम्स को थोड़ा स्पाइसी रखा है। डिमसम को विभिन्न फ्लेवर्स में बनाया है। इन्हें चाइना के पारंपरिक स्टाइल में बनाया जा रहा है। इंग्र्रीडियंस में सिजुआन पैपर, विनेगर, स्प्रैगेस चीज़ और मसालों को चाइना मंगाया है।’
}क्रिस्पी टोफू विद ड्राई अनियन एंड फ्रेश चिली, िफश एंड सिलेरी डिमसम यहां ट्राई कर सकते हैं।
यह रहेगा 14 फरवरी का खास जायका
वेलेंटाइनडे पर “चाइनीज़ न्यू ईयर मेन्यू 2015’ का रंग बदला दिखेगा। 14 फरवरी को खास वेलेंटाइन मेन्यू रहेगा। लव स्टोरी, लव एट फर्स्ट साइट, मिष्टी लुक्स, लेडी लक, डीप लव, चॉकलेट केक, लेडीज फिंगर दार सैन, लव बाइट, ड्रीम गर्ल, हॉट एंड वाइल्ड, मिस्ट्री, क्रेजी अबाउट यू, पैशन और स्पाइसी मूवमेंट नामक टाइटल से डिशेज सर्व होंगी।
वेलेंटाइन डे मेन्यू में ड्रीम गर्ल और फ्रेंच किस
valentine special
क्या: चाइनीज़ न्यू ईयर सेलिब्रेशन कब: 13 से 22 फरवरी तक, लंच और डिनर में कहां: होटल ताज