पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रविवार को आए 7 एयरक्राफ्ट, रात को भी रेस्क्यू

रविवार को आए 7 एयरक्राफ्ट, रात को भी रेस्क्यू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीनगर से 974 बाढ़ पीड़ितों को चंडीगढ़ लेकर आई एयरफोर्स

चंडीगढ़ | कश्मीरमें आई बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित चंडीगढ़ पहुंचाने के लिए एयरफोर्स ने एक हफ्ते से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया हुआ है। 12 विंग एयरफोर्स स्टेशन की पूरी टीम दिन-रात इस आॅपरेशन में जुटी हुई है। चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ग्रुप कैप्टन सुनील बिष्ट ने बताया कि रविवार को श्रीनगर से चंडीगढ़ सात एयरक्राफ्ट आए। पूरे दिन में 974 बाढ़ पीड़ितों को चंडीगढ़ लाया गया।

जम्मूके बाढ़ पीड़ित वाया चंडीगढ़ जाएंगे जम्मू: एयरफोर्सके विमानों से लाए जा रहे बाढ़ पीडितों में जम्मू के लोग भी हैं। उन्हें पहले चंडीगढ़ लाया जा रहा है। यहां से उन्हें ट्रेन या बसों से जम्मू भेजा जा रहा है। रविवार के जम्मू के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार अन्य राज्यों के लोगोंे को यहां लाया गया। रविवार रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा।