- Hindi News
- घर घर जाकर कूलरों का पानी चेक करेंगी टीमें
घर-घर जाकर कूलरों का पानी चेक करेंगी टीमें
डेंगू का एक केस आने के बाद डिपार्टमेंट को आई चेकिंग की याद
चंडीगढ़ | सेक्टर-29में डेंगू के एक मरीज की पुष्टि होने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन का स्वास्थ्य विभाग सतर्क हुआ है। इस बार विभाग ने मॉनसून के दौरान शहर के विभिन्न सेक्टरों में जाकर कूलर आदि चेक नहीं किए। लेकिन अब वेक्टर बॉर्न डिजीज विभाग ने 80 कर्मचारियों की टीमें बनाई हैं, जो घर-घर जाकर डेंगू का लारवा चेक करंेगी। शहर में पिछले साल डेंगू के 270 मामले सामने आए थे। हालांकि इस बार डेंगू देर से आया है। तापमान गिरने के साथ ही इसके मामले कम होना शुरू हो जाएंगे। विभाग के प्रभारी डाॅ. अनिल गर्ग का कहना है कि जिस मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है उसके घर के कूलर में एडीज मच्छर के लारवा मिले हैं।
डेंगूके लक्षण: बुखार3 से 7 दिन, सिर जोड़ों में दर्द, भूख लगना, ब्लीडि़ग, उलटी आना।