पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फेस्टिवल सीजन से पहले सस्ता सोना खरीदने का मौका

फेस्टिवल सीजन से पहले सस्ता सोना खरीदने का मौका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
त्योहारों के दौरान बढ़ेंगे दाम

सोने और चांदी के दामों में इसलिए है नरमी

सोने और चांदी के दामों में नरमी के तीन अहम कारण हैं। अमेरिका और यूरोपीय देशों में आर्थिक हालात सुधरने से इन्वेस्टर जहां इक्विटी यानी शेयरों की तरफ जा रहे हैं, वहीं इससे इंटरनेशनल मार्केट में सोना 1300 डॉलर से गिरकर 1230 डॉलर प्रति औंस पर गया है। इसके 1200 डॉलर प्रति औंस पर आने के आसार हैं। दूसरा कारण, भारत में डिमांड की कमी का होना है। अब भारत में इन्वेस्टर सोने को छोड़कर शेयरों की तरफ जा रहे हैं। इससे सोने में बनावटी तेजी कमजोर हो गई है।

चंडीगढ़ ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट राजीव सहदेव बताते हैं कि इस बार त्योहारी सीजन से पहले गोल्ड का जो रेट चल रहा है, उससे बेहतर रेट फेस्टिवल सीजन में मिलने की संभावना नहीं है। इसलिए इस समय खरीदारी मुनाफे का सौदा है। लोग इन दिनों खरीदारी कर रहे हैं।

अनिल तलवार बताते हैं कि गोल्ड रेट में उतार-चढ़ाव का ज्यादा असर क्रिसमस और न्यू ईयर पर होता है। वजह यह है कि उस समय पूरी दुनिया में लोग गोल्ड खरीदते हैं। तलवार के मुताबिक इस बार भी नवंबर-दिसंबर में रेट 30 हजार प्रति दस ग्राम तक जा सकता है। इसलिए अभी शॉपिंग करने वाले फायदे में रहेंगे।

क्रिसमस पर होती है ग्लोबल शॉपिंग

मनोज अपरेजा | चंडीगढ़

इसबारत्योहार का सीजन शुरू होने से पहले गोल्ड के रेट काफी नीचे गए हैं। 22 कैरेट गोल्ड 26000 रुपए तोला चल रहा है। कारोबारियों की मानें तो इस समय गोल्ड खरीदने का बेहतर समय है। फिक्की के को-चेयरमैन तलवार संस के मालिक अनिल तलवार बताते हैं कि इंटरनेशनल मार्केट में इस समय खरीदार होने की वजह से गोल्ड के रेट काफी नीचे हैं। इंटरनेशनल मार्केट में 1230 डॉलर प्रति औंस का रेट चल रहा है, जबकि 1200 डॉलर प्रति औंस न्यूनतम माना जाता है। यही वजह है कि गोल्ड इस समय सस्ता है। उन्होंने कहा कि बेशक इन दिनों पितृ पक्ष चल रहा है, लेकिन लोग गोल्ड खरीद रहे हैं। तलवार बताते हैं कि जब-जब इस सीजन में इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड रॉक बॉटम पर आया है, तब-तब नवंबर-दिसंबर में गोल्ड के रेट बढ़े हैं। पिछले साल सितंबर में इन दिनों 22 कैरेट गोल्ड का रेट 29 से 30 हजार रुपए प्रति दस ग्राम था। दीपावली पर तो रेट 31000 तक चला गया था।