- Hindi News
- शहर में क्राइम काफी बढ़ रहा है, कहां है पुलिस: फाॅसवैक
शहर में क्राइम काफी बढ़ रहा है, कहां है पुलिस: फाॅसवैक
सेक्टर 21 के आरसी नैय्यर ने कहा कि निगम बेशक शहर साफ पानी की सप्लाई के दावे करता है। लेकिन 15 दिन में एक बार हर सेक्टर में होने वाले पानी की लेबोरेटरी जांच होनी चाहिए। इसकी रिपोर्ट रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन को दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि लंबे समय शहर में मॉर्डन स्लॉटर हाउस बनाए जाने की बात कही जा रही है। लेकिन हो कुछ नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि शहर जल्द मोर्ड स्लॉटर हाउस बनाया जाना चाहिए।
फासवैक ने बीते माह शहर में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिज्जू शहर में आए थे। इस दौरान फासवैक ने उन्हें चंडीगढ़ में एडमिनिस्ट्रेटर की जगह चीफ कमिश्नर का पद बहाल किए जाने की मांग की थी। मांग में कहा गया था वर्तमान एडमिनिस्ट्रेटर शिवराज पाटिल से आम आदमी का मिलना मुश्किल है। लोग अपनी शिकायतों के समाधान के लिए परेशान होते रहते हैं। जनता दरबार कभी कभी लगता है उसमें भी लोगों की सुनवाई नहीं होती।
शहर को प्लास्टिक फ्री सेंटर बनाने के मुद्दे पर भी विचार किया गया। फॉसवैक के मुख्य प्रवक्ता हितेश पुरी ने कहा कि पिछले सप्ताह इस मुद्दे पर उनकी डीसी मोहम्मद शाहीन के साथ बैठक हुई थी। डीसी ने फॉसवैक और उसके साथ जुड़ी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन को प्रशासन की इस मुहिम में साथ देने को कहा था।
शहर कोे प्लास्टिक फ्री सिटी बनाने को जुड़ें आरडब्ल्यूए
रविवार को जनरल बॉडी की बैठक में हिस्सा लेेतेे मेंबर्स।
भास्कर न्यूज | चंडीगढ़
फेडरेशनऑफसेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ चंडीगढ़ फाॅसवैक की रविवार को जनरल बॉडी की बैठक कम्युनिटी सेंटर में हुई। बैठक की अध्यक्षता फॉसवैक के चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू ने की। इससे जुड़ी 60 रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों भी मौजूद रहे। इस दौरान बिट्टू ने कहा कि शहर में दिनों दिन क्राइम बढ़ता जा रहा है। शहर में बाहर से लोग गए हैं। रात के समय वे सड़कों पर घूमते हैं। इसके चलते शहर में क्राइम बढ़ता जा रहा है। बिट्टू ने कहा कि बढ़ते क्राइम पर काबू पाने के लिए पुलिस नाकाम साबित हो रही है। बिट्टू ने कहा कि शहर के प्रशासनिक काम-काजों में हो रही देरी से लोग परेशान हैं। डीसी ऑफिस में किसी भी काम से संबंधित फाइल इधर से उधर होने में काफी समय लग जाता है। उन्होंने फाइलों को जल्द निबटाने के लिए ऑनलाइन फाइलिंग डिस्पोजल सिस्टम डेवलप किया जाना चाहिए। बिट्टू ने चंडीगढ़ में