पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एग्जिबिशन ग्राउंड 34 से गौरक्षा को लेकर निकाली जन जागरण रैली, गौ हत्या में मृत्यु दंड की मांग

एग्जिबिशन ग्राउंड-34 से गौरक्षा को लेकर निकाली जन जागरण रैली, गौ हत्या में मृत्यु दंड की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर-34 मेला ग्राउंड में भारतीय गौ क्रांति मंच ने आंदोलन किया। फोटो-भास्कर

लड़ाई गाय के सम्मान के लिए:गोपालमणि जी

भास्कर न्यूज | चंडीगढ़

पंजाबमें हिन्दू संगठनों ने गौ हत्या पर रोक को बड़ा मुद्दा बनाना शुरू कर दिया है। पंजाब के मालेरकोटला से उठा ये मुद्दा अब राजधानी चंडीगढ़ पहुंच गया है। रविवार को सेक्टर-34 स्थित एग्जीबिशन ग्राउंड में गौ भक्तों ने गौ हत्या के लिए मृत्यु दंड के प्रावधान और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग सरकार से की। इस मौके पर सेक्टर-34 एग्जिबिशन ग्राउंड में गोवर्धन जन जागरण रैली का आयोजन किया गया। गौ हत्या के विरोध में आंदोलन चला रहे भारतीय गौ क्रांति मंच के गोपाल मणि जी महाराज ने कहा कि हम ये लड़ाई गाय को सम्मान दिलाने के लिए लड़ रहे हैं। ये लड़ाई पूरे देश में जारी रहेगी जब तक कि गौ माता को उसका सही हक नहीं मिल जाता और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित नहीं किया जाता गोपाल मणि जी महाराज ने कहा कि गौ हत्या करने वालों को मृत्यु दंड दिया जाना चाहिए। हाल ही में मालेरकोटला में गौ वंश के अवशेष मिलने से गुस्साए हिंदू संगठनों ने शनिवार को संगरूर, मोगा, निहाल सिंह वाला और अहमदनगर में बंद रखा था। विश्व हिन्दू परिषद, गोरक्षा मंडल, बजरंग दल, भाजपा और अन्य हिंदु संगठनों ने संगरूर में दिल्ली-लुधियाना शताब्दी एक्सप्रेस को रोक कर रोष भी जताया था। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान मारपीट की छिटपुट घटनाएं भी हुई थी। भारतीय गौ क्रांति मंच ने गौ रक्षा का अपने आंदोलन तेज करते हुए सरकार से कुल पांच मांगे की हैं।