पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुले पार्किंग एिरया में लगेंगे सोलर प्लांट्स

खुले पार्किंग एिरया में लगेंगे सोलर प्लांट्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इन पार्किंग पर शेड बनाकर प्लांट्स लगाने का है प्रपोजल

साइंसएंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने सबसे पहले सुखना लेक के पार्किंग एरिया में शेड बना कर सोलर फोटोवोल्टिक पावर प्लांट लगाने का प्रपोजल तैयार किया है। इसके बाद सेक्टर-42 की न्यू लेक की पार्किंग में ये प्लांट लगाया जाएगा। इसके बाद शहर की इन पार्किंग में प्लांट लगाए जाएंगे जो मार्केट एरिया सेबाहर पड़ती हैं और खुली हो। डिपार्टमेंट की तरफ से कहा गया है कि ये प्लांट्स लगाते वक्त ये जरूर ध्यान रखा जाएगा कि शहर के करेक्टर को भी मैंटेन रखा जा सके।

चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा धनास में बनाई गई स्लम रिहैबलिटेशन कॉलोनी में सोलर प्लांट लगाए जाने का फैसला किया गया है। यहां पर कुल 132 ब्लॉक में सोलर फोटोवोल्टिक पावर प्लांट लगाए। साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट करीब 3 मेगावॉट बिजली इन प्लांट्स से पैदा कर रहा है। पार्किंग एरिया के अलावा स्लम रिहैबलिटेशन स्कीम के तहत चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा बनाए गए मकानों में भी प्लांट और वाटर हिटिंग सिस्टम लगेंगे।

भास्कर न्यूज | चंडीगढ़

केंद्रसरकार ने चंडीगढ़ को मॉडल सोलर सिटी बनाए जाने का फैसला किया है। जमीन की कमी के चलते अब प्रशासन शहर की खुली पार्किंग एरिया में शेड लगाकर सोलर फोटोवोल्टिक पावर प्लांट्स लगाएगा। इससे इतनी बिजली बनेगी कि आस पास के कुछ घरों या सरकारी संस्थानों की जरूरत पूरी हो सके। इसके लिए साइंस एंड टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट ने आर्किटेक्ट डिपार्टमेंट से एक ड्राइंग भी मॉडल के तौर पर तैयार करवाई है। इसको अब चंडीगढ़ की चीफ आर्किटेक्ट सुमीत कौर के पास अप्रूवल के लिए भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मंजूरी मिलने के बाद ही शहर की कुछ पार्किंग एरिया में इसी मॉडल के तहत सोलर फोटोवोल्टिक पावर प्लांट्स लगाने शुरू किए जाएंगे।

सरकारी दफ्तरों, स्कूलों अन्य संस्थानों के बाद अब शहर की कुछ पार्किंग एरिया में भी स्टैंड लगाकर उन पर सोलर फोटोवोल्टिक पावर प्लांट लगाए जाने की प्लानिंग की गई है। विदेशों में पहले से ही पार्किंग एरिया में सोलर प्लांट्स वाले स्टैंड लगाकर इस जगह को बिजली पैदा करने के तौर पर यूज किया जा रहा है। इसी टेक्नोलॉजी को चंडीगढ़ में इस्तेमाल किए जाने की प्लानिंग की गई है। कौन-कौन से पार्किंग एरिया में ये स्टैंड लगाकर पावर प्लांट लगाए जाने हैं इसके लिए पार्किंग एरिया को द