- Hindi News
- एजेड सीरीज के फैंसी नंबर्स 71 लाख में बिके
एजेड सीरीज के फैंसी नंबर्स 71 लाख में बिके
दूसरे दिन 130 नबंर ऐसे रहे जिनकी रिजर्व प्राइस 5000 रुपए थी लेकिन इनकी बिड सिर्फ एक हजार रुपए ज्यादा यानि 6000 रुपए लगी। इसी तरह से कई नबंर ऐसे थे जिनकी रिजर्व प्राइस 10 हजार रुपए थी,जबकि ये सिर्फ 11 हजार रुपए में बिके।
जो लोग नबंर लेने के लिए पहुंचे थे उनमें से ज्यादातर एेसे थे जो कि अपने मकान, मोबाइल या पुराने व्हीक्ल के नबंरों पर नई गाड़ी के लिए नबंर लेना चाहते थे। इनके लिए ये नबंर खरीदना मुश्किल भी नहीं रहा क्योंकि रिजर्व प्राइस से एक या दो हजार रुपए ज्यादा में ही इनको ये नबंर मिल गए।
कई नबंर रिजर्व प्राइस से एक या दो हजार रुपए ज्यादा में ही बिके
भास्कर न्यूज | चंडीगढ़
रजिस्टरिंगएंडलाइसेंसिंग अथॉरिटी(आरएलए) यूटी चंडीगढ़ ने रविवार को सीएच-01-एजेड सिरीज के 0100 से ऊपर के नबंरों की ऑक्शन की। एजेड सीरीज के दोनों दिनों में कुल 265 फैंसी नबंरों की बोली लगी। इससे आरएलए को 71.16 लाख रुपए का रेवन्यू इक्टठा हुआ है। इससे पहले जून में एवाय सीरीज के नबंरों की ऑक्शन हुई थी। इसमें कुल 75.88 लाख रुपए की इनकम हुई था। इस बार आरएलए को फैंसी नबंरों की ऑक्शन से पिछली सीरीज के मुकाबले 4.72 लाख रुपए कम की इनकम हुई है। रविवार को ऑक्शन के दूसरे दिन एजेड सीरीज के 177 नबंरों के लिए बोली लगी। इसमें आरएलए को 17.47 लाख रुपए की इनकम हुई।