- Hindi News
- सेक्टर 26 में झुग्गियां, धनास की मार्बल मार्केट भी हटेगी
सेक्टर-26 में झुग्गियां, धनास की मार्बल मार्केट भी हटेगी
सीजीसी मैनेजमेंट और स्टूडेंट्स ने बाढ़ पीडितों को राशन भेजा
चंडीगढ़|चंडीगढ़ ग्रुपआफ कॉलजसे मैनेजमेंट स्टूडेंट्स ने कश्मीर बाढ़ पीड़तों की मदद के लिए खाने-पीने का सामान, दवाएं गर्म कपड़े भेजे हैं। यह राशन सीजीसी की मैनेजमेंट द्वारा अपने स्टूडेंट्स के सहयोग से किया गया है। इससे पहले कैंपस में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बाढ़ में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर चंडीगढ़ ग्रुप आफ कालेजेस के प्रेसिडेंट रशपाल सिंह धालीवाल ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि इंसानियत से बड़ा कोई भी धर्म नहीं है। इसलिए आज इस समय जब कश्मीर के लाेगों पर मुसीबत का समय आया है तो हम सभी को उनके लिए आगे आने चाहिए। उन्होंने सभी को बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए प्रेरित किया। इस दुख की घड़ी में उनका साथ देने की अपील की।
चंडीगढ़| सेक्टर-26 में मद्रासी कॉलोनी खाली करवाने के बाद इस्टेट ऑफिस इसी महीने दो-तीन और जगह कब्जे हटाने के लिए कार्रवाई कर सकता है। सेक्टर-26 की ग्रेन मार्केट में कुछ लोगों ने झुग्गियां बनाई हुए हैं। कुछ जगह ढाबे चल रहे हैं। दुकानदारों द्वारा किए गए कब्जों को भी हटाने के लिए प्लानिंग की जा रही है। मार्बल मार्केट को लेकर पहले अगले हफ्ते ही कार्रवाई किए जाने का फैसला लिया गया था, लेकिन बाद में इसको कैंसिल कर दिया था। बताया जा रहा है कि सितंबर के आखिर तक इस्टेट ऑफिस धनास स्थित इस मार्बल मार्केट को हटाने के लिए अभियान चला सकता है। इसके लिए तैयारी की जा रही है। मक्खन माजरा, दड़वा सहित अन्य कुछ गांवों में लाल डोरा के बाहर बने गोदामों, नए बन रहे मकानों अन्य कंस्ट्रक्शन को हटाने के लिए भी हाे सकती है।