पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़| सेक्टर17 गुरदेव स्टूडियो के सामने वाली मल्टी स्टोरी पार्किंग

चंडीगढ़| सेक्टर17 गुरदेव स्टूडियो के सामने वाली मल्टी स्टोरी पार्किंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़| सेक्टर17 गुरदेव स्टूडियो के सामने वाली मल्टी स्टोरी पार्किंग के नीचे की बेसमेंट के ऊपर के फ्लोर पर रविवार शाम तक 73 फीसदी छत डाली जा चुकी थी। इसी मंजिल के चारों ओर की दीवार भी लेंटर तक छत तक कंप्लीट हो चुकी थी। नीचे से तीसरी फ्लोर के भी 90 पिलर लेंटर पर पहुंचाए गए थे। वहीं सबसे नीचे की मंजिल पर आने और जाने के दो रैंप बनाए जा चुके हैं। पब्लिक हेल्थ और इलेक्ट्रिकल विंग ने एस्टीमेट बना लिया है लेकिन टेंडर नहीं लगाया गया। शहर की पहली मल्टी पार्किंग का 15 अक्टूबर 2013 को नगर प्रशासक शिवराज पाटिल की ओर से शिलान्यास रखा गया था। इसके एक दिन छोड़ पार्किंग स्थल की दो जेसीबी मशीन से खुदाई शुरू होने लगी थी। खाेदी गई मिट्टी को 22 टिप्पर के जरिए रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक निकाला जाता रहा। ज्यादातर मिट्टी डंपिंग में फेंकी गई। फोटो-भास्कर

मल्टी स्टोरी पार्किंग: टॉप फ्लोर तक डाली 73 फीसदी छत