पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भास्कर न्यूज | चंडीगढ़

भास्कर न्यूज | चंडीगढ़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज | चंडीगढ़

इसबार बेशक मॉनसून कमजोर रहा, बारिश भी सामान्य से लगभग 57 फीसदी कम रही, लेकिन चंडीगढ़ के नजदीक लगते पहाड़ी इलाकों में हुई तेज बारिश का असर रविवार को दोपहर के बाद देखने को मिला। दोपहर तक तेज धूप रही वहीं करीब 3 बजे तेज धूल भरी हवाएं चलीं। करीब एक घंटे तक 26 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ये हवा चली, जबकि 8 से 10 किलोमीटर प्रतिघंटा चलने वाली हवाओं को सामान्य माना जाता है। मौसम विभाग की मानें तो रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि शनिवार की रात का न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज किया गया।

धूप से बचने को छातों का सहारा: सेक्टर-34के मेला ग्राउंड में गौ क्रांति मंच के प्रोग्राम में लोग धूप से सिर छिपाते दिखे।

धूप गायब, हर तरफ धूल: तेजहवा चलने के बाद हर तरफ धूल ही धूल दिखाई दी। करीब एक घंटे तेज हवा चली।

दोपहर तक धूप थी फिर 26 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा