पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिअद में आत्म सम्मान बचा है तो एनडीए छोड़ दे: बाजवा

शिअद में आत्म सम्मान बचा है तो एनडीए छोड़ दे: बाजवा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाजवा ने कहा कि इससे पहले केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बादल की पिछली सरकार के खिलाफ आरोप लगाने की नीति का खंडन किया था। पंजाब के लिए स्पेशल पैकेज की मांग को नकारते हुए जेटली ने तर्क दिया था कि राज्य यूपीए सरकार से ज्यादा फंड प्राप्त कर रहा था। यह बादल सरकार के लिए पहला झटका था। जबकि नया धान संबंधी नियम एक और धक्का हैं।

भास्कर न्यूज| चंडीगढ़

पंजाबकांग्रेसके प्रधान प्रताप सिंह बाजवा ने धान खरीद को लेकर बनाए नियमांे के मुद्दे पर एनडीए सरकार की कड़ी निंदा की है। बाजवा ने इन नियमांे को पंजाब विरोधी करार दिया है। कहा है कि यदि मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल उनकी पार्टी में कोई आत्म सम्मान है, तो उन्हें मोदी सरकार से बाहर जाना चाहिए।

बाजवा ने धान में नमी की सीमा को 15 से घटाकर 14 फीसदी करने के फैसले की निंदा की। कहा, खरीद एजेंसियां तो पहले ही ज्यादा नमी की बात कहकर धान खरीदने से आनाकानी कर रही थीं, अब यह फैसला राईस मिलरों के लिए और परेशानी बढ़ाएगा। बाजवा ने बेवक्त बारिश के चलते नमी की मात्रा ज्यादा होने की आशंका जताई। कहा, ऐसे में धान को सूखने में और समय लगेगा। कहा यह शैलर मालिकों को सीधे तौर पर प्रभावित करने वाला फैसला है। धान के मिलिंग पीरियड को करीब दो महीने कम करना है। इससे पहले धान की मिलिंग के लिए तय सीमा 30 जून थी, जिसे अब कम करके 15 अप्रैल कर दिया गया है।