पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रक्त दान सबसे बड़ी मानवसेवा: खंडेलवाल

रक्त दान सबसे बड़ी मानवसेवा: खंडेलवाल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़ | हरियाणाके मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डाॅक्टर केके खंडेलवाल ने कहा कि रक्त दान करना सबसे बड़ी मानव सेवा है। वे रविवार को गुजर समाज कल्याण परिषद, चंडीगढ़ की ओर से राजेश पायलट मेमोरियल गुजर भवन आयोजित रक्तदान शिविर में बोल रहे थे। परिषद हर साल 14 सितंबर को अपने पूर्व प्रधान सरदार अमरीक सिंह जी की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन करती है। इस बार यह 13वां रक्तदान शिविर है। इसमें 245 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान पीजीआई के डाॅक्टरों की टीम की देखरेख में आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व डाॅक्टर सचदेव कर रहे थे। कार्यक्रम में चंडीगढ़ गुजर समाज कल्याण परिषद के प्रधान चौधरी होशियार सिंह (सेवानिवृत एचसीएस) ने मुख्य अतिथि एवं डाॅक्टरों की टीम का धन्यवाद किया।