पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ जयपुर एक्सप्रेस कुरुक्षेत्र में भी रुकेगी

चंडीगढ़-जयपुर एक्सप्रेस कुरुक्षेत्र में भी रुकेगी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुरुक्षेत्र | लंबीदूरी की कई गाड़ियों के ठहराव के बाद अब जयपुर-चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी कुरुक्षेत्र ब्रेक लगाकर ही गुजरेगी। रेलवे द्वारा चलाई गई इस नई ट्रेन से धर्मनगरी का जयपुर से सीधा संपर्क होगा। जबकि कुरुक्षेत्र से कैथल के बीच पहली एक्सप्रेस गाड़ी दौड़ेगी। जयपुर से चलने वाली यह गाड़ी 16 सितंबर को रात 2: 20 बजे धर्मनगरी पहुंचेगी। जबकि चंडीगढ़ से वापसी करते समय दोपहर को भी 2: 20 पर ही स्टेशन ठहरेगी। नई गाड़ी के ठहराव से कुरुक्षेत्रवासियों को जयपुर जाने के लिए सीधे एक्सप्रेस रेलगाड़ी मिल सकेगी।